6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी ने किया एेसा कारनामा, क्रिकेट में रचा इतिहास

छत्तीसगढ़ के स्टार क्रिकेटर अमनदीप खरे ने अपने कॅरियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक लगाया

2 min read
Google source verification
CG News

अनुपम राजीव राजवैद्य@रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्टार क्रिकेटर अमनदीप खरे ने अपने कॅरियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक लगाया। अमनदीप ने नागपुर में ग्रुप डी मैच में विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए 210 रन बनाकर इतिहास रच दिया। अमनदीप का यह अबतक का सर्वाधिक स्कोर है। वे छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया है।

विदर्भ के खिलाफ अमनदीप खरे ऐसे समय खेलने उतरे थे, जब छत्तीसगढ़ के दो विकेट मात्र १९ रन पर गिर गए थे। ऐसी नाजुक स्थिति में अमनदीप ने आशुतोष सिंह के साथ मिलकर न केवल पारी को संभाला, बल्कि छत्तीसगढ़ को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आशुतोष ने भी शतक जमाया है।

उमेश यादव-कर्ण शर्मा जैसे स्टार बॉलरों का किया सामना
टीम इंडिया के स्टार बॉलर उमेश यादव और कर्ण शर्मा विदर्भ की टीम से खेल रहे हैं। अमनदीप ने उमेश और कर्ण की धारदार गेंदबाजी का मजबूती से सामना करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अमनदीप ने 453 गेंदों में 29 चौके और एक छक्के की मदद से यह कारनामा कर दिखाया।

डेब्यू मैच में बनाए थे मात्र 2 रन
छत्तीसगढ़ ने पिछले साल 2016 से रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेलना शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मो. कैफ की कप्तानी में अमनदीप खरे टीम छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। हालांकि रणजी ट्रॉफी में अमनदीप का डेव्यू अच्छा नहीं रहा। 6 अक्टूबर 2016 को रांची में त्रिपुरा के खिलाफ अमनदीप ने डेव्यू मैच में मात्र 2 रन बनाए थे।

पिछले सीजन में 3 शतक और 3 अर्धशतक
रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में अमनदीप ने बाद जोरदार प्रदर्शन किया। अमनदीप ने तीन शतक और तीन अर्धशतकों की बदौलत 712 रन बनाए थे। उनका पिछला उल्लेखनीय प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में 2016 में आंध्रप्रदेश के खिलाफ खेलते हुए 143 रन का था।

छत्तीसगढ़ का भी सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ की टीम ने भी सर्वाधिक स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाया है। छत्तीसगढ़ ने विदर्भ के खिलाफ इसी मैच में 489 रन बनाए हैं। इसके पहले इसी सीजन में छत्तीसगढ़ ने अपने पहले मैच में गोवा के खिलाफ 458 रन बनाए थे।