20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बैंक में ग्राहकों के साथ हो रहा ये धोखा, आपका है खाता तो जानें होश उड़ाने वाला ये मामला

जितना अधिक ट्रांजेक्शन उतना अधिक कमीशन। दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्र संचालन करने पर कमीशन नहीं बनाता है

2 min read
Google source verification
CG News

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इस बैंक के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कमीशन खोरी करने का एक और नया सामने आया है। वहीं, बैंक अधिकारी के मनमानी के चलते सरकार ने जो सेवा लोगों के लिए लागू की थी वह अब दम तोड़ती नजर आ रही है। आलम यह हो गया है कि लोगों को पीएनबी बैंक में पैसा जमा करने व निकालने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। जानिए पूरा मामला...

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सेवा का विस्तार करने के उद्देश्य से 2 नए ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्र में किया गया था। एक केंद्र का संचालन गरियाबंद से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम मदनपुर में किया जा रहा था। दूसरे का नगर से लगभग 25 किलोमीटर दूर दांतबाय कला में किया जा रहा था। इसके चलते आसपास के ग्रामवासियों को बैंकिंग योजना का लाभ मिलने लगा था। लेकिन ग्रामवासियों की माने तो कुछ ही दिन इन केंद्रों का संचालन उनके ग्राम में किया गया, उसके बाद नेटवर्क का प्रॉब्लम बता ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन मुख्यालय में ही किया जाने लगा है।

जिसके चलते मदनपुर और दांतबाय कला जैसे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य के लिए एक बार फिर जिला मुख्यालय की ओर रुख करना पड़ रहा है। जिसके चलते उनके किसानी से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

कमीशन का खेल आया सामने
बैंक केंद्र का संचालन करने का उद्देश्य कमीशन का खेल है। जितना अधिक ट्रांजेक्शन उतना अधिक कमीशन। दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्र संचालन करने पर कमीशन नहीं बनाता है। वहीं जिला मुख्यालय में बैठने से तगड़ा कमीशन बनता है। लेकिन बैंक वालों को ट्रांजेक्शन का नुकसान उठाना पड़ता है। क्योंकि जो पैसा स्थानीय ब्रांच में जमा होना है। वह पैसा ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से करने पर एजेंटों को कमीशन मिल जाता है। लगभग 1 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन करने पर लगभग 400 रुपए मिल जाते हैं। जिला मुख्यालय में बैठने से अधिक लाभ होता है। वहीं गांव में केंद्र संचालन करने से कमीशन मार खाता है। जिसके चलते ग्रामवासियों को मिलने वाले लाभ को दरकिनार कर जिला मुख्यालय में ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रहे हैं। मौखल दूरस्थ अंचल में रहने वाली जनता को भुगतना पड़ रहा है।

एजेंटों को अपने-अपने निर्धारित स्थान पर कार्य करने के लिए मेरे द्वारा कह दिया गया है। कब तक जाएंगे ये उनके उपर निर्भर है।
जेएस, परेश्वर, शाखा प्रबंधक पीएनबी गरियाबन्द