रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में महिला का शव लहुलूहान हालत में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, वारदात के बाद से घर का गार्ड गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।