27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, NH-130 पर लगा लंबा जाम, कई जगह गिरे पेड़

Heavy rainfall in cg : वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। स्थिति को काबू करने के लिए सीआरपीएफ (CRPF) और वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंच गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Jun 2019, 1:11 PM IST

Heavy rain falls

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, NH-130 लगा लंबा जाम, कई जगह गिरे पेड़

गरियाबंद@दिनेश यदु. छत्तीसगढ़ में (Heavy rain in chhattisgarh) पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है। आंधी तूफान से कई (Heavy rainfall in cg ) जगह पेड़ गिर गए हैं। रायपुर-देवभोग नेशनल हाइवे 130 में कई जगह पेड़ गिरने से जाम की (Rains falls) स्थिति बन गई है। आज सुबह तोरेंगे गांव के पास वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। स्थिति को काबू करने के लिए सीआरपीएफ (CRPF) और वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। बस्तर के रास्ते से मानसून 21 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। इसके बाद से ही प्रदेश के सभी जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश से अभी से नदी-नाले उफान पर है। गरियाबंद जिले के नागाबुडा नहर मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। नहर में रपटा के उपर से पानी बह रहा है। रपटा के दोनो तरफ लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। लोग जान जोखिम में डालकर नहर पार कर रहे हैं।

गरज-चमक के साथ हो रही बारिश से रायपुर-देवभोग नेशनल हाइवे में कई जगह पेड़ गिर गए है। जिसकी वजह से आज मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। आज सुबह से तोरेंगा गांव में वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। यातायात को सुचारू रूप से चालू करने के लिए मौके पर सीआरपीएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Heavy rain in chhattisgarh की इन खबरों को जरूर पढ़ें, CLICK

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग