25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Gariaband / Corona Update: 23 जनवरी के बाद सर्वाधिक 5299 एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 887 संक्रमित मिले

Corona Update: 23 जनवरी के बाद सर्वाधिक 5299 एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 887 संक्रमित मिले

- छत्तीसगढ़ में कोरोना 2.0 की रफ्तार हुई तेज - संक्रमण दर 1.8, रिकवरी रेट 97.1 पहुंचा- बीते 10 दिनों में सर्वाधिक 887 मरीज मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 18 Mar 2021, 4:06 PM IST

233 coronavirus new cases in rajasthan

छत्तीसगढ़ में अचानक सामने आए कोरोना संक्रमण के 214 नए मरीज, दुर्ग में मिले सर्वाधिक मरीज

रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus Cases in Chhattisgarh) की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को बीते 10 दिनों में सर्वाधिक 887 मरीज मिले। रायपुर में 287 और दुर्ग में 243 मरीज मिले। बीते 24 घंटे में सिर्फ 211 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 5299 जा पहुंची है। 23 जनवरी को 5000 से अधिक एक्टिव मरीज थे। उधर, बुधवार को 6 मरीजों की मौत हुई, जिनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल है। सभी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है।

10 दिन में 5 बार 400 और 2 बार 800 से अधिक मरीज मिले
प्रदेश में 7 मार्च तक जहां सबकुछ नियंत्रण में था लेकिन अब हर दिन स्थिति अनियंत्रित होती जा रही है। बीते 10 दिनों में 5 बार 400 से अधिक और 2 बार 800 से अधिक मरीज रिपोर्ट हुए हैं। बाकी बचे 3 दिनों में 300 से अधिक मरीजों में संक्रमण की पहचान हुई।

यह भी पढ़ें: कोरोना ब्लॉस्ट की आशंका: 21-22 मार्च के बाद और तेजी से बढ़ सकता है यह संक्रमण

रायपुर, दुर्ग में लगभग एक रफ्तार से बढ़ रहे मरीज
राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में रोजाना करीब-करीब एक ही रफ्तार से मरीज मिल रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी 100 का ही अंतर रह गया है। रायपुर में 1536, जबकि दुर्ग में 1485 मरीज। बिलासपुर में 300, राजनांदगांव और सरगुजा में 200 से अधिक एक्टिव मरीज हैं।

अब मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपए जुर्माना
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब बिना मास्क पहनकर घर से निकलने वालों पर 100 रुपए की जगह अब दो सौ रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। मास्क नहीं पहनने वालों पर अब सख्ती के साथ जुर्माना वसूलने के लिए सभी जोनों के अमले को निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें: राजधानी में ये इलाके बने कोरोना के नए हॉटस्पॉट, 10 दिनों में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

कलेक्टर डॉक्टर एस भारतीदासन के आदेश पर नगर निगम ने आयुक्त सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देश पर नगर निगम के जोन 8 के बाजारों में जोन कमिश्नर अरुण कुमार ध्रुव ने सघन अभियान चलाकर नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया और लोगों से घर से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के बाद ही निकलने की समझाइश दी।

प्रदेश में अब तक
कुल संक्रमित- 319717
एक्टिव- 5299
डिस्चार्ज- 310507
मौतें- 3915