10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव: डमरूधर पुजारी और संतोष उपाध्याय ने लिया नामांकन फार्म

बिंद्रानवागढ़ के भाजपा प्रत्याशी डमरूधर पुजारी, राजिम भाजपा के प्रत्याशी संतोष उपाध्याय ने राशि जमा कर अपना नामांकन फार्म प्राप्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

विधानसभा चुनाव: डमरूधर पुजारी और संतोष उपाध्याय ने लिया नामांकन फार्म

गरियाबंद. जिले के बिंद्रानवागढ़ और राजिम विधानसभा के लिए नामांकन फार्म लेने 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक है। प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को बिंद्रानवागढ़ के भाजपा प्रत्याशी डमरूधर पुजारी, राजिम भाजपा के प्रत्याशी संतोष उपाध्याय ने राशि जमा कर अपना नामांकन फार्म प्राप्त किया।

इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय सांसद चंदूलाल साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही इस अवसर पर राजिम विधानसभा हेतु सरकड़ा पांडुका के भुनेश्वर निषाद ने भी नामांकन फार्म भरने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। शुक्रवार को नामांकन फार्म का पहला दिन होने के कारण जिला कार्यालय में काफी गहमागहमी बनी रही।

इस दौरान बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डमरूधर पुजारी ने सांसद चंदूलाल साहू सहित अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पहुंच राशि जमा करते हुए फार्म खरीदा।वहीं, राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष उपाध्याय ने भी अपने समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुंच नामांकन फार्म लिया।

इस अवसर पर एक चर्चा में सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि हमारे दोनों प्रत्याशी काफी सशक्त हैं और इनकी जीत सुनिश्चित है। कहीं कोई विरोध नहीं है। सब लोग मिलकर काम करेंगे जब तक टिकट नहीं मिलता, हम टिकट की मांग करते हैं और टिकट मिल जाने के बाद हम भारतीय जनता पार्टी के लोग पूरी तरह से एकजुट होकर काम करते हैं। हम राजिम और बिंद्रानवागढ़ दोनों जगह विजय होंगे यह निश्चित है किंतु साथ ही कांग्रेसी समझ लें यह उनका आखिरी चुनाव है, इस चुनाव के बाद कांग्रेस साफ हो जाएगी।