12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सेल्फी बन गई वर्ल्ड रेकॉर्ड, लोगों को दिया ये संदेश

CG Lok Sabha Election 2024: गरियाबंद जिला प्रशासन ने इन दोनों को आपस में जोड़ते हुए नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बना डाला। इसका जरिया बनीं जिले की 1 लाख महिलाएं..

less than 1 minute read
Google source verification
voting_record.jpg

CG Lok Sabha Election 2024: जमाना सेल्फी का है और माहौल अभी चुनावी है। गरियाबंद जिला प्रशासन ने इन दोनों को आपस में जोड़ते हुए नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बना डाला। इसका जरिया बनीं जिले की 1 लाख महिलाएं, जिन्होंने वोटरों को जागरूक करने के लिए वोटर आईडी कार्ड के साथ सेल्फी ली। 9 घंटे के भीतर एक लाख सेल्फी क्लिक करने पर इसे गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड में शामिल किया। गोल्डन बुक की छत्तीसगढ़ हैड सोनल राजेश शर्मा ने कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल को प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया।

यह भी पढ़ें: Kumhari bus accident: बस हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद, गृह मंत्री विजय शर्मा ने ये कहा, देखें VIDEO

जिले में 2.35 लाख महिला 42% बनी कैंपेन का हिस्सा : गरियाबंद जिले में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 2.35 लाख के पार है। इनमें से 1 लाख यानी करीब 42 प्रतिशत महिलाएं इस कैंपेन में शामिल हुईं, जो वाकई बड़ी बात है। इसलिए भी क्योंकि प्रशासन ने विधानसभा चुनावों के दौरान जब वोटिंग के बाद सेल्फी डालने की अपील की थी, तब महिलाओं और पुरुषों को मिलाकर भी इतनी तस्वीरें नहीं आई थीं।

यह भी पढ़ें: वोटिंग से पहले नक्सलियों का बड़ा धमाका, चपेट में आए दो जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी