22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

अज्ञात वाहन ने खड़ी बोलेरो को मारी टक्कर, 2 टुकड़ों में बंट गया वाहन, 1 की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर इतनी जबरदस्त थी, कि बोलेरो वाहन बीच से दो टुकड़े में बट गया।
2 min read
Google source verification
accident

अज्ञात वाहन ने खड़ी बोलेरो को मारी टक्कर, 2 टुकड़ों में बंट गया वाहन, 1 की मौत

कसडोल. सड़क किनारे बोलेरो को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे बोलेरो में सो रहे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की ठोकर इतनी जबरदस्त थी, कि बोलेरो वाहन बीच से दो टुकड़े में बट गया। पिछले का हिस्सा सामने में चिपक गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

बीती रात बुधवार को समीपस्थ ग्राम टेमरी निवासी कृष्ण कन्हैया चौहान पिता आनंद राम चौहान, जो कि एसईसीएल में काम करता है। अभी छुट्टी में बच्चों के साथ अपने बोलेरो वाहन सीजी 16-1420 से अपने घर आया हुआ था। बोलेरो वाहन चालक प्रमोद पाल रोज घर के पास ही सड़क किनारेे खड़ी करके वाहन में ही सोता था। हमेशा की तरह कल भी वह गाड़ी के सामने सीट में सोया हुआ था। तभी कसडोल से सिरपुर की ओर जाने वाले किसी अज्ञात वाहन तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी।

ठोकर इतनी जबर्दस्त थी, कि बोलेरो वाहन का चेसिस बीच से दो टुकड़े में बट गया। पिछले का हिस्सा सामने चालक के ऊपर जा धंसा। घटना देर रात की होने और घर थोड़ी दूरी पर होने के कारण रात को किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। वाहन मालिक एवं अन्य ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे वाहन को क्षतिग्रस्त देख पास जाकर देखा तो वाहन चालक प्रमोद पाल वाहन में ही फंसा हुआ था। उसकी सांसे थम चुकी थी।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस थाना कसडोल में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और वाहन में फंसे बोलेरो चालक के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध 310, 2018 धारा 304 ए कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग