25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्यू​रिस्ट वीजा पर आकर लिया तबलीगी मरकज में हिस्सा, स्वदेश लौटते समय दर्जनों विदेशी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटन वीजा पर भारत आए इन सभी के खिलाफ धार्मिक आयोजन तबलीगी मरकज़ (Tablighi Jamaat) में शामिल होने का आरोप है (Bihar News)...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गया

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 28 May 2020, 7:59 PM IST

ट्यू​रिस्ट वीजा पर आकर लिया तबलीगी मरकज में हिस्सा, स्वदेश लौटते समय दर्जनों विदेशी गिरफ्तार

ट्यू​रिस्ट वीजा पर आकर लिया तबलीगी मरकज में हिस्सा, स्वदेश लौटते समय दर्जनों विदेशी गिरफ्तार

(बोधगया): गया अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर म्यांमार नेशनल एयरलाइंस से यंगून जा रहे बाइस नागरिकों को रोक लिया गया है। इनके इमिग्रेशन दस्तावेजों के मिलान में कमी पाई गई थी। हिरासत में लेकर बोधगया के एक होटल में इनसे सघन पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस का लुक आउट नोटिस है जारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटन वीजा पर भारत आए इन सभी के खिलाफ धार्मिक आयोजन तबलीगी मरकज़ में शामिल होने का आरोप है। सभी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पहले ही लुक आउट नोटिस जारी कर रखा है ताकि ये बिना जांच के भारत से बाहर न भाग जाएं। दिल्ली पुलिस ने मरकज़ में शामिल अन्य देशों के नागरिकों के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी कर रखा है।

बस के जरिए कोलकाता से पहुंचे थे गया

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि सभी नागरिक गुरुवार को यंगून जाने के लिए कोलकाता से विशेष बस से यहां पहुंचे थे। यंगून से आए म्यांमार एयरलाइंस की फ्लाईट से बिहार झारखंड के 45 नागरिक सही दस्तावेजों के साथ पहुंचे। जबकि वापस लौटते विमान से 82 यात्रियों को यंगून जाना था। इनमें से इमीग्रेशन दस्तावेजों के मिलान में इन नागरिकों के दस्तावेज सही नहीं पाए गए। इन्हें वहीं हिरासत में ले लिया गया।

डीएम एसएसपी ने पुष्टि की

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन्हें बोधगया में आव्रजन विभाग ने हिरासत में लिया है। सभी को एक होटल में लॉकडाउन के निर्देशों में रखते हुए पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सभी नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर दिल्ली पुलिस और आव्रजन विभाग कार्रवाई कर रहा है। स्थानीय पुलिस महज़ सहयोगी की भूमिका में हैं।