25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल प्रलय को लेकर सरकार ने दिखाई गंभीरता

पहाड़ के नजदीक के 70 घरों को खाली करवा कर गया कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Sep 10, 2016

flood

flood

गया। जिले में पिछले कुछ दिनों से आए जल प्रलय को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई है। सीएम ने गुरुवार को गया का निरीक्षण करने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री को रेसक्यू के मॉनिटरिंग का जिम्मा सौपा है। 15 सिंतबर से ही गया में पितृपक्ष
महासंगम शुरू होने वाला है लेकिन भारी बारिश की वजह से खड़ी हुई समस्याओं ने जिला प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार
की परेशानी बढ़ा दी है।

हालांकि गुरूवार को सीएम नीतीश कुमार ने खुद गया का दौरा किया था और उनके निर्देश पर पूरा महकमा अब युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। सीएम के दौरे के बाद यहां सामुदायिक किचन बनाकर लोगों को खाना और राहत समाग्री दी जा रही है। सीएम के निर्देश के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णंदन वर्मा भी कैंप कर रहें हैं।

सीएम ने उन्हें जल जमाव हटने के साथ ही अतिक्रमण हटाने और पहाड़ से पत्थर को नष्ट करने तक यहां कैंप करने का निर्देश दिया है। पहाड़ के नजदीक के 70 घरों को खाली करवा कर गया कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को ही होमगार्ड के डीजी पी.एन राय ने भी समस्याग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।

सत्ताधारी दल के साथ ही प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने भी जलमग्न इलाकों का दौरा कर राहत समाग्री का वितरण किया और नीतीश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें

image