24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में नाबालिग रेप मामले में आया नया मोड़, मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया सच 

जिले के पुलिस कप्तान ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए लड़की के साथ किसी भी तरह की दुष्कर्म होने की घटना से इंकार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Indresh Gupta

•

Jan 18, 2017

Girl Gangrape in basti

Girl Gangrape in basti

गया। बिहार के जहानाबाद में नाबालिग लड़की से हुए रेप के मामले में नया मोड़ आया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वो चौकाने वाले हैं। जिले के काको मिडिल स्कूल के चार शिक्षकों पर एक विक्षिप्त लड़की से से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था, लेकिन जिले के पुलिस कप्तान ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए लड़की के साथ किसी भी तरह की दुष्कर्म होने की घटना से इंकार किया है।

घटना के बाद पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में एक टीम का गठन कर किया गया था। एसपी आदित्या कुमार दास ने बताया कि रविवार की रात काको मिडिल स्कूल की एक शिक्षिका ने अपने चार सहकर्मियों पर अपनी तेरह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए काको थाना में मामला दर्ज कराया था।

एसपी ने इस घटना को पूरी तरह से असत्य बताते हुए कहा कि स्कूल में देरी से आने पर शिक्षकों से महिला का विवाद हुआ था जिसके बाद उसने ये सारा खेल रचा। स्कूल के टीचर दुबारा लेटलतीफी पर रोक ने लगायें इसको लेकर महिला शिक्षिका ने अपने सहयोगियों पर ही इस तरह का मामला दर्ज कराया है।

जांच के बाद महिला पर भी कार्रवाई की जाएगी, अन्य जांच के लिए पीड़ित बच्ची का कपड़ा भी एफएसएल जांच के लिय भेजा जा रहा है। इससे पहले राज्य के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने भी मामले की जांच का आदेश दिया था।