22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / दस साल की बच्ची से डांस टीचर ने की गंदी हरकत तो मासूम ने खुद को इस तरह बचाया

दस साल की बच्ची से डांस टीचर ने की गंदी हरकत तो मासूम ने खुद को इस तरह बचाया

दस साल की लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला बच्ची ने डांस टीचर पर लगाए गंभीर आरोप परिजनों की तहरीर पर आरोपी टीचर गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 15 Jun 2019, 11:53 AM IST

ghaziabad

दस साल की बच्ची से डांस टीचर ने की गंदी हरकत तो मासूम ने खुद को इस तरह बचाया

गाजियाबाद। देश में आए दिन मासूम बच्चों के साथ छेड़छाड़ और रेप जैसी वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर एसा ही मामला गाजियाबाद से सामने आया है। जहां डांस टीचर ( dance teacher ) पर ही दस साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है। हालाकि बच्ची के मुताबिक जब उसने शोर मचाया तो और बच्चे भी पहुंच गए। फिलहाल बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के पूर्वी जवाहर नगर में एक 10 वर्षीय नाबालिक लड़की इलाके में ही डांस क्लास टीचर के पास डांस सीखने जाती थी। रोजाना की तरह वह शुक्रवार को भी डांस क्लास पहुंची तो डांस टीचर द्वारा नाबालिक 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची ने बताया जैसे ही डांस टीचर ने अपने कपड़े उतारने शुरू किए तभी बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर डांस क्लास के अन्य बच्चे भी पहुंच गए। जिससे कोई अप्रिय घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि डांस टीचर द्वारा नाबालिक बच्ची और अन्य बच्चों से इस बात को किसी को ना बताएं जाने की बात भी कही गई। लेकिन बच्ची ने घर आकर सारी घटना अपने परिवार को बताई।

जिसके बाद बच्ची के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और आनन-फानन में परिजनों द्वारा, थाना लोनी बॉर्डर में आरोपी टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी गई । उधर पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर डांस टीचर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की और आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी टीचर से गहन पूछताछ की जा रही है। उधर पीड़िता द्वारा भी इस पूरे घटनाक्रम को बताया गया। जिसमें साफ तौर पर डांस टीचर पर छेड़छाड़ का पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि फि शुरुआती जांच में पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लहाल मासूम बच्ची और आरोपी डांस टीचर से गहन पूछताछ की जा रही है।