1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट लगने से विभाग के चार कर्मचारी बुरी तरह से घायल

परिजनों ने बिजली विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 29 May 2018, 11:19 AM IST

hapud

करंट लगने से विभाग के चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले से प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना में बिजली विभाग के अधिकारियों समेत ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही दो संविदा कर्मचारियों की जान पर बन आई है। दरअसल एक गांव में 11 हजार की बिजली की लाइन फैलाते समय चार संविदा कर्मचारियों को बिजली का करंट लग गया। हालात बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : Breaking- उपचुनाव में वोटिंग हाेते ही पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश, दुल्हन के साथ किया था यह कांड

जानकारी के मुताबिक हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में प्रधानमंत्री की विधुतीकरण योजना के अंतर्गत गांवो में 11 हजार की लाइन फ़ैलाने का काम एक ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा देर रात तक चार बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों के साथ बिना किसी सुविधा के के काम करवाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें : BIG BREAKING: BIG BREAKING: करीब 172 सीटोें पर हो सकता है पुनर्मतदान

ये भी पढ़ें : जानिए कैसा रहने वाला है आज का आपका दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

तभी अचानक उनको हाईटेंशन बिजली की लाइन का करंट लग गया और चारों निचे गिर गए जिनको उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही तहसीलदार समेत बाबूगढ़ थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंच गयी और मामले की जांच में जुट गयी। परिवजनों का कहना है कि हादसा होने के बाद अब बिजली विभाग के अधिकारी ठेकेदार को बचाने में लगे हुए है।

ये भी पढ़ें : इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, हो सकती है कैश की बड़ी किल्लत

ये भी पढ़ें : सीतापुर के बाद यूपी के इस जिले में भी कुत्ते हुए आदमखोर, बच्ची को नोंच—नोंच कर मार डाला