2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने में अव्वल है यूपी के इस शहर के लोग

तीन महीनों में वसूला गया 63 लाख रुपये का जुर्माना, 20 हजार दो पहिया वाहन के कटे चालान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 May 2018, 3:14 PM IST

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद शासन को राजस्व देने के मामले में वेस्ट यूपी के तमाम जनपदों में आगे है। इसी तरह यातायात के नियमों की अनदेखी करने में भी जिले का जबाव नहीं है। हाईटेक सिटी में पिछले तीन महीने के भीतर 40 हजार 780 चालान किए गए है। इनमें सबसे ज्यादा चालान दो पहिया वाहन चालकों के है। यातायात पुलिस ने इस दौरान चालान से 63 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है।

तीन महीनों में कटे इतने चालान
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक एक जनवरी से 31 मार्च 2018 तक यानी नए साल की पहली तिमाही में कुल 40 हजार 780 वाहनों के चालान किए गए । इनमें दो पहिया वाहनों की संख्या 20 हजार 250, तीन पहिया 6 हजार 164, चार पहिया 11 हजार 174 बताई गई है। वहीं 2 हजार 947 ट्रकों, 230 बसों और 13 किसान वाहन यानी ट्रैक्टरों के नियम का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर चालान काटे गए है। 63 लाख रुपये जुर्माना वसूलने के बाद भी मौजूदा हालात में लोग नियमों के प्रति संजीदा नहीं है।

नाबालिगों पर नरम नजर आई पुलिस
जिले में काटे गए 40,780 चालान यातायात पुलिस ने पकड़े छह नाबालिग वाहन चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने छह नाबालिग चालकों के चालान किए हैं। तीन महीने की यह रिपोर्ट दर्शाती है कि कम आयु में वाहन चलाने वालों के प्रति पुलिस ने चालान को लेकर अपने व्यवहार में नरम बरती है।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना
यातायात पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के मुताबिक लोगों को लगातार नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। नियम लोगों की सहुलियत और सुरक्षा के लिए बनाए गए है। इनका उल्लंघन करने वाले को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है।