
गाजियाबाद. भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौसा बंजार पुर में उस समय अफरा तफरी मच गई , जब चौधरी भट्टा कंपनी पर काम कर रहे मजदूरों पर ईटों की प्लेट गिर गई । इस हादसे में 7 मजदूर दब गए। इस दौरान घोड़े की टांग भी टूट गई । बात यहीं खत्म नहीं हुई, जैसे ही घटना की जानकारी भट्टा मालिक को दी गई तो जानकारी मिलने के बाद भी वह काफी देर में भट्टे पर पहुंचा और उल्टा घायल मजदूरों पर ही टूट पड़ा। इस पूरे मामले में उल्टा मजदूरों की ही गलती बताने लगा।
मिली जानकारी के अनुसार थाना भोजपुर इलाके के गांव दोसा में भट्टा चलता है, जहां से ईंटों के निकासी का काम चल रहा था। लेकिन निकासी करते वक्त ही अचानक ईटों का एक बड़ा चट्टा मजदूरों के ऊपर ही आ गिरा। इस दौरान ईद की निकासी कर रहे करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं मौजूद एक घोड़े की टांग टूट गयी, जिसके बाद भट्टे पर भगदड़ मच गई । आनन-फानन में मजदूरों ने भट्ठा मालिक को फोन किया। लेकिन, आरोप है कि भट्टा मालिक काफी देर बाद पहुंचा। इस दौरान उल्टा घायल मजदूरों को ही गलत साबित करने लगा । आरोप है कि भट्टा मालिक ने भट्टे पर आते ही घायल मजदूरों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी । मालिक की हरकत से मजदूरों में रोष व्याप्त हो गया।
घटना दोसा बंजार पुर के चौधरी भट्टा कंपनी की है जहां पर निकासी कर रहे मजदूर किशन, महेश, सलीम, विनोद, लीलू, विनोद आदि ईंटों की प्लेट गिरने के कारण नीचे दब गए । उन्हें आसपास के भट्टा मजदूरों व ग्रामीणों ने मुश्किल से निकाला । भट्ठा मालिक पर फोन करने के बावजूद भट्टा मालिक 2 घंटे बाद भट्टे पर पहुंचा और भट्टे पर आते ही मजदूरों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। भट्टा पर मौजूद लेबर का आरोप है कि भट्टा मालिक द्वारा मजदूरों का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है ।
यह वीडियों भी देखेंः इस काम के लिए रिश्वत में मांगे जा रहे 500 से 2000 रुपये
ईंटों के नीचे दो बुग्गी पांच रेडी दब गयी, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। मजदूरों ने बताया कि भट्टे के बराबर में जो दीवार 36 इंच की होनी चाहिए। वह मात्र 14 इंच की एक मजोर दिवार है । इसी वजह से ईटों की प्लेट खिसक घई। अब से पहले भी अब से पहले भी कई बार ईटों की प्लेट गिर चुकी है इस और भट्टा मालिक का कोई ध्यान नहीं है और मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । न हीं व भट्टे पर फर्स्ट एड है और न ही कोई डॉक्टर बैठता है ।
Published on:
12 May 2018, 3:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.