27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

80 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की महिला से किया पांचवां निकाह, इस उम्र में शादी की यह बताई वजह

हापुड़ के रहने वाले 80 वर्षीय हसरत ने दो बच्चों की मां 30 वर्षीय महिला से रचाई शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Sep 2018, 9:05 PM IST

Hasrat

80 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की महिला से किया पांचवां निकाह, इस उम्र में शादी की यह बताई वजह

हापुड़. 80 वर्षीय बुजुर्ग हसरत ने इस उम्र में शादी रचाकर सब को हैरान कर दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने अब तक शादी नहीं की थी, बल्कि हसरत नाती-पोते वाला है। उनकी ये पांचवी शादी है। इस बार उन्होंने 30 वर्ष की एक महिला को अपना जीवनसाथी चुना है। इस निकाह के पीछे की कहानी भी हैरतअंगेज है। इस बुजुर्ग ने बताया कि उसने अपनी यह पांचवी शादी बेटियों से जान का खतरा होने की वजह से की है।

यह भी पढ़ें- एप्पल के मैनेजर की हत्या मामले में डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान, इनको सौंपी जांच

दरअसल, हापुड़ के गांव कमालपुर निवासी 80 साल के बुजुर्ग ने दो बच्चों की मां 30 वर्षीय महिला से पांचवां निकाह किया है। इस वक्त वह अपनी बीवी के साथ खरखौदा थाना क्षेत्र के लोहियानगर में रह रहे हैं। इनके निकाह की खबर से उसके परिजन आग बबूला हैं। जैसे ही बुजुर्ग की बेटियों को अपने पिता की शादी की खबर मिली तो इस बुजुर्ग की तीनों विवाहित बेटियां अपने घर के लोगों के साथ लोहियानगर पहुंचीं और इन सभी ने वहां जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें- लेडी सिंघम ने बदमाशों का किया ऐसा हाल कि देखने वाले भी रह गए हक्के-बक्के

हापुड़ जिले के कमालपुर गांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग हसरत उर्फ सुक्खा पुत्र मुमताज अली ने बताया कि उसकी सिर्फ तीन बेटियां हैं। उनके बास कोई बेटा नहीं है। उसके पास 40 बीघा जमीन है। लाहाजा, उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटियां ही उसकी जमीन हड़पकर उसकी हत्या कराना चाहते हैं। इसी वजह से उसने इस उम्र में पांचवी शादी की है। गौरतलब है कि तीन माह पहले ही उसने हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर निवासी दो बच्चों की मां 30 वर्षीय नफीसा से शादी की थी और अब उसी के साथ रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कानून बनने के बाद भरी पंचायत में युवक ने पत्नी को दिया एक साथ 3 तलाक तो हुआ...

इस वक्त फिलहाल वह अपनी पत्नी और उनके दो बच्चों के साथ लोहियानगर में रह रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार देर शाम बुजुर्ग की बेटियों ने लोहियानगर पहुंचकर परिवार के लोगों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हसरत और नफीसा को थाने ले आई। यहां पर बुजुर्ग हसरत ने नफीसा के सेग अपनी शादी करने का दावा करते हुए शादी के प्रमाण-पत्र भी दिखाए। इसके साथ ही उसने अपनी बेटियों पर हत्या कराने की आशंका जताई। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का कहना है कि मामले की जांच के बाद वृद्ध व्यक्ति को उनकी पत्नी के साथ भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग