
गाजियाबाद की सोसायटी में घुसकर नौंवीं की छात्रा से गैंगरेप। प्रतीकात्मक तस्वीर
Gangrape: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का इंस्टाग्राम दोस्त अचानक उसके फ्लैट पर पहुंच गया। उसके साथ लड़के के तीन दोस्त और थे। इस दौरान घर में अकेली लड़की देख चारों लड़कों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इसी बीच बाजार गई लड़की की मां अचानक फ्लैट पर पहुंच गई। इस दौरान चारों लड़के उसकी बेटी के साथ कमरे के अंदर आपत्तिजनक हाल में मिले। चार लड़कों के साथ बेटी को आपत्तिजनक हाल में देखकर मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। साथ ही लड़की को कमरे से निकालकर चारों लड़कों को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को फोन किया।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि रविवार को वह बाजार गई थी। इस दौरान उसकी 16 साल की लड़की फ्लैट पर अकेली थी। जब वह बाजार से लौटी तो फ्लैट का दरवाजा खुला था। इससे उसे कुछ आशंका हो गई। जब वह फ्लैट के अंदर पहुंची तो एक कमरे से कुछ आवाजें आ रही थीं। वह कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई।
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि चार लड़के उसकी लड़की के साथ गैंगरेप कर रहे थे। इस दौरान उसने शोर मचाते हुए लड़की को कमरे से बाहर निकाला और चारों लड़कों को कमरे में बंद कर दिया। इस घटना में ट्विस्ट तब आया, जब पुलिस के आने से पहले ही सोसायटी वालों ने चारों लड़कों को कमरे से निकालकर भगा दिया। हालांकि लड़की ने चारों लड़कों की पहचान पुलिस को बता दी है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर चारों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाजियाबाद के कविनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वालों में से एक उसका इंस्टाग्राम दोस्त है। वह बार-बार लड़की से मिलने की जिद कर रहा था। इसी बीच रविवार को जब लड़की की मां बाजार गई तो लड़की का इंस्टाग्राम दोस्त अचानक उसके फ्लैट पर पहुंच गया। इस दौरान उसके साथ लड़के के तीन दोस्त और थे।
एसीपी ने बताया कि नाबालिग लड़की ने उसके तीन दोस्तों को फ्लैट से बाहर रहने को कहा, लेकिन चारों जबरन फ्लैट में घुसे और लड़की के साथ गैंगरेप करने लगे। पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है। जबकि चारों लड़के भी क्रमशः 11वीं, 10वीं और 9वीं के छात्र हैं। एक लड़का लड़की का इंस्टाग्राम दोस्त है। जबकि तीन अन्य उसी के स्कूल में पढ़ते हैं।
एसीपी भास्कर वर्मा के अनुसार, लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह बाजार से लौटी तो चारों लड़के उसकी बेटी के साथ रेप कर रहे थे। इस दौरान उसने फ्लैट के कमरे में चारों को बंद कर दिया, लेकिन पुलिस के आने से पहले सोसायटी वालों ने चारों लड़कों को रिहा कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने उन लड़कों को मौके से भगा भी दिया। एसीपी का कहना है कि चारों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। नाबालिग का बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, यूपी के बुलंदशहर में 14 साल की गैंगरेप पीड़िता ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना खुर्जा नगर क्षेत्र की है। 28 जून को हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 2 जुलाई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अभी फरार हैं। मंगलवार को पीड़िता का शव घर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजन सदमे में हैं और इलाके में आक्रोश है। SP पूर्णिमा सिंह ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Updated on:
18 Jul 2025, 9:17 PM IST
Published on:
16 Jul 2025, 11:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.