3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के आदेश के बाद आवारा पशुओं को पकड़ने को अब प्रशासन ले रहा इनका साथ, देखें वीडियो

जिलाधिकारी द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं और यह भी जांच की जा रही है कि किसी भी इलाके में आवारा पशु घूमते तो नजर नहीं आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Jan 2019, 6:39 PM IST

cow

सीएम योगी के आदेश के बाद आवारा पशुओं को पकड़ने को अब प्रशासन ले रहा इनका साथ, देखें वीडियो

गाजियाबाद। जनपद में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ने का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिसके लिए नगर निगम ने अपनी टीम जगह-जगह लगाई हुई हैं और भरसक प्रयास यह है कि 2 दिन के अंदर ही सभी घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में छोड़ा जाए। जिलाधिकारी द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं और यह भी जांच की जा रही है कि किसी भी इलाके में आवारा पशु घूमते तो नजर नहीं आ रहे हैं। इसके लिए सामाजिक संस्था और समाजसेवी ओं का भी सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बुलंदशहर हिंसा के आरोपी भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी के बाद पिता ने भाजपा पर ही लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो-

गाजियाबाद में तमाम इलाकों में गाय पकड़ने का अभियान चल रहा है। सड़क पर एक भी गाय नजर ना आए, इसके चलते अलग-अलग इलाकों में नगर निगम की टीम पहुंच रही हैं। तमाम गांवों के लोग भी गोवंश पकड़ने में मदद कर रहे हैं। इन सभी गायों और सांडों को पकड़कर गौशाला और नंदी पार्क में ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा दे रही सवर्णों को आरक्षण, लोगों ने कहा- अब इनको देंगे वोट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिया था कि 10 तारीख तक सभी गोवंश को रोड से हटा दिया जाए। उसी कड़ी में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन नगर निगम के साथ साथ समाज सेवी संस्थाएं भी इसमें मदद कर रही हैं।