
इस जिले में एक करोड़ की पुरानी करेंसी बरामाद होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद। काले धन पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने करीब डेढ़ साल पहले नोटबंदी की थी। जिसके बाद पुराने नोटों को बदलने के लिए निर्धारित समय सीमा दी गई। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों से काले धनके रुप में पुराने नोट बरामद किए जा रहे हैं। इस बार पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद जिले से एक करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
भारत से बाहर भेजने की खबर
जिल के कविनगर इलाके से पुलिस ने एक करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की है। ये करेंसी को दो स्विफ्ट डिजायर रख कर दस लोग ले जा रहे थे। इसमें ज्यादातर नोट 500 और 1000 रुपये के हैं। प्राथमिक पूछताथ में पता चला है कि ये लोग कवि नगर से यह पैसा दिल्ली लेकर जा रहे थे, जहां से इसे किसी दूसरे को हैंड ओवर करना था। जिसके बाद यह पैसा नेपाल जाना था।
पुलिस कर रही पूछताछ
मिली जानकारी के मुताबिक यह लोग कमीशन एजेंट है और इनको पुरानी करेंसी बदलवाने पर एक फीसदी कमीशन मिलना था, हालांकि जिसने यह पैसे दिए और वह कौन लोग थे जो दिल्ली मिले थे इसके बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है लेकिन एक बात साफ है नोटबंदी के इतने दिनों बाद भी अब भी करेंसी बदली जा रही है।
500 के149 गड्डी बरामद
पकड़े गए आरोपियों के पास से 149 गड्डी के पुराने 500 के नोट, इसके अलावा 25 गड्डी 2000 के नोट बरामद किए गए हैं। करेंसी में ज्यादातर पांच सौ व एक हजार के नोट शामिल हैं।
Updated on:
5 Jun 2018, 2:58 PM IST
Published on:
5 Jun 2018, 2:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.