हमले के बाद लईक अहमद लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। जैसे ही इस हादसे को मौजूद लोगों ने देखा तो आनन-फानन में मौजूद लोग हमलावरों को पकड़ने दौड़े, लेकिन सभी हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद इसकी सूचना मौजूदा लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में पड़े लईक अहमद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनकी अब भी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस अभी इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।