1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग: भाजपा ने इन्हें बनाया राज्यसभा का यूपी का नौंवा कैंडिडेट, राजीनिति से नहीं है कोई वास्ता

गाजियाबाद से भाजपा ने अनिल अग्रवाल को राज्यसभा का कैंडिडेट बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 12 Mar 2018, 4:07 PM IST

anil agrwal select for rajya sabha candidate from bjp

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी से नौवें कैडिडेंट के तौर पर आज गाजियाबाद से एचआरईटी कॉलेज के मालिक और इंजीनियर अनिल अग्रवाल ने पर्चा दाखिल किया है। कभी इंजीनियर अनिल अग्रवाल ने नगर निगम के मेयर पद के लिए दावेदारी की थी। भाजपा में अंदर तक पैठ होने के चलते उन्हें राज्यसभा का कैडिडेंट बनाया गया है। बताया जाता है कि ये पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के रिश्तेदार भी हैं।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में थे एई

एचआरआईटी कैंपस के मालिक इंजीनियर अनिल अग्रवाल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में एई (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ) के पद पर भी रह चुके हैं। उस दौरान इन्होंने कर्मिशयल और विज्ञापन विभाग का काम देखा था। साल 2006 में उन्होंने वीआरएस लेकर एजुकेशन के क्षेत्र में काम शुरू कर दिया था। अनिल अग्रवाल ने बेंगलुरू से सिविल इंजीनियर की डिग्री ली हुई है।

एचआरईटी कॉलेज और स्कूल के हैं मालिक

भाजपा के लिए नौवें राज्यसभा कैडिडेंट अनिल अग्रवाल का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद से सात किलोमीटर की दूरी पर एचआईआरआईटी कॉलेज है। जिसमें बीबीए, एमबीए, बीफार्मा, बीटेक, एमटेक, बीबीए और बीसीए की पढाई कराई जाती है। इसके अलावा उनका डीपीएस एचआरआईटी कैंपस के नाम से स्कूल भी है।

बेटा संभालता है कारोबार

अनिल अग्रवाल के करीबी ने बताया कि उनका एक बेटा और बेटी है। बेटा अशुंल पिता के साथ एचआईआरटी एजुकेशन ग्रुप की कमान संभालते हैं। जबकि, बेटी एमबीए की पढाई पूरी कर रही है। परिवार गाजियाबाद के कविनगर स्थित एफ ब्लॉक में मकान नम्बर 91 में रहता है।

कॉलेज में लगे थे भारत विरोधी नारे

अनिल अग्रवाल के एचआरआईटी कॉलेज में कुछ समय पहले कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदूस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। इस मामले में जमकर लोगों ने हंगामा किया था। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मामले की शिकायत की गई थी। बतादें कि काफी जद्दोजहद के बाद इनके नाम पर सहमति बनी है।