10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एप्पल के मैनेजर को गोली मारने वाले पुलिस वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, डीजीपी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

पुलिस की कार्रवाई को डीजीपी ने बताया हत्या, बोले-पुलिस को नहीं है किसी की जान लेने का अधिकार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Sep 2018, 5:22 PM IST

DGP

एप्पल के मैनेजर को गोली मारने वाले पुलिस वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, डीजीपी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

गाजियाबाद. बात-बात पर एनकाउंटर करने वाली यूपी पुलिस लखनऊ में एप्पल के मैनेजर की हत्या के बाद सवालों के घेरे में है। इस घटना के बाद जनता का दबाव बढ़ने के बाद जहां खुद मुख्यमंत्री ने इसे एनकाउंटर मानने से इनकार किया है। वहीं, अब डीजीपी ने अपने बयान से इस घटना में आरोपी पुलिस वालों की परेशानी और बढ़ा दी है। एक कार्यक्रम में गाजियाबाद पहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने साफ शब्दों में कहा कि लखनऊ में एप्पल के मैनेजर के साथ जो कुछ भी हुआ है, वह हत्या है। सेल्फ डिफेंस की दलील देकर एेसी घटना को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेजा जा चुका है।

दरअसल, शहर में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शनिवार को गाजियाबाद में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि लखनऊ में जो एप्पल के मैनेजर की पुलिस की गोली से मौत हुई है। उसे किसी प्रकार जायज नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिस अधिकारी को सेल्फ डिफेंस के तहत किसी निहत्थे की जान लेने का कोई अधिकार नही है। मैं समझता हूं कि यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है, जो इन पुलिसकर्मियों ने किया है । इसी के तहत उन पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि गन शॉट से विवेक की मौत हुई।

यह भी पढ़ें- एप्पल के मैनेजर को गोली मारने पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने दिया चौंकाने वाला बयान, देखे VIDEO

वहीं, इस मौके पर एक और सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस का कोई गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा है। जहां भी इस तरह की कार्रवाई हो रही है, उस पर सख्त कदम उठाया जा रहा है । अगर पुलिसकर्मी गलत काम करते हैं तो उन्हें न केवल गिरफ्तार किया जाता है, बल्कि उन्हें सस्पेंड भी किया जाता है । उन्हें बर्खास्त भी किया जाता है। डीजीपी ने कहा कि उनका सीधा संवाद पुलिस से जुड़ने का एक कारण यह भी है कि उन्हें बताया जाए कि पुलिसकर्मी समाज की सेवा के लिए हैं, न कि किसी का रक्षक और किसी का भक्षक बनने के लिए।

यह भी पढ़ेंः फिर एनकाउंटर से थर्राया यूपी का यह शहर, पुलिस ने दो बदमाशों को पहुंचाया उसके ठिकाने

हालांकि, एप्पल के मैनेजर की मौत के माले में यह भी कहा कि आधी रात के वक्त जब वह जा रहे थे तो उनकी गाड़ी में एक महिला अधिकारी थी । दोनों कि एक ही कंपनी में काम कर रहे थे । रास्ते में एक जगह जब गाड़ी खड़ी थी तो यूपी पुलिस के 2 सिपाही चेतक पर खड़े थे । उन्होंने गाड़ी को इंटरसेप्ट किया और कहा कि गाड़ी से बाहर आए। लेकिन उन्होंने गाड़ी से निकलने से मना कर दिया और गाड़ी को चेतक पर चढ़ाने की कोशिश की। सेल्फ डिफेंस में सिपाहियों ने गोली चलाई, जिसमें गोली विवेक तिवारी को लगी और बाद में गाड़ी जाकर एक्सीडेंट हो गई, जिसमें विवेक तिवारी की मौत हो गई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का यह काम अपराध की श्रेणी में आता है। इसी वजह से पुलिस द्वारा फ़ौरन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । इसके साथ ही बर्खास्त भी किया दजा चुका है।

यह भी पढ़ें- सुंदर भाटी गैंग के खिलाफ प्रशासन के इस ऐलान से पूरा गैंग जल्द हो जाएगा बर्बाद!

इस मौके पर उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था में कई सुधार किए जाने के निर्देश दिए और पुलिस के आला अधिकारियों से रू-बरू हु। इस दौरान डीजीपी ओपी सिंह मीडिया से भी मुखातिब हुए। डीजीपी ने मीडिया कर्मियों से लखनऊ में हुई घटना के बारे में भी जानकारी साझा की।