31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड तो नाराज हो गए पार्टी के कुछ लोग, सपा उठाएगी फायदा

गाजियाबाद महापौर पद के लिए आशा शर्मा को टिकट मिलने से BJP के कुछ लोग खफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 6 Nov 2017, 9:59 AM IST

Asha Sharma Mayor Candidate

Asha Sharma

गाजियाबाद. जिले में होने वाले नगर निगम निकाय चुनाव में महापौर पद को लेकर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए थे। महापौर पद को कोई भी प्रदेश की पार्टियां गवाना नहीं चाहती इसलिए पार्टियों ने जातीय आंकड़ों के हिसाब से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भी प्रत्याशी मैदान में उतारने को लेकर काफी मंथन चल रहा था। सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने वैश्य कार्ड खेलते हुए राशि गर्व को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जिसे लेकर भाजपा में काफी मंथन हुआ। जबकि भाजपा में करीब 3 दर्जन महिलाओं द्वारा महापौर पद के लिए आवेदन किए गए थे। जिसके बाद कमेटी ने चार पांच नाम ही तय कर पार्टी आलाकमान को भेजे थे।

यह भी पढ़ें- भाजपा को इस बार उसका ही कद्दावर नेता देगा चुनौती

इन महिला उम्मीदवारों पर काफी माथापच्ची के बाद आखिर कर रविवार देर रात भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रह चुकी आशा शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि इससे पूर्व रविवार को पूरे दिन यह खबर आती रही कि यशोदा अस्पताल की मालिक शशि अरोड़ा को भाजपा का टिकट फाइनल हो गया। लेकिन औपचारिक रूप से पार्टी के किसी नेता ने भी इसकी कोई पुष्टि नहीं की थी और यह साफ तौर पर माना जा रहा था कि यदि यह टिकट शशि अरोड़ा का ही होता।

आशा शर्मा को पार्टी से टिकट देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में में फूट पड़ेगी। जिसका फायदा इस बार समाजवादी पार्टी उठा सकती है, लेकिन देर रात आशा शर्मा के टिकट फाइनल किए जाने का फरमान पार्टी ने सुनाया। आशा शर्मा के नाम पर हालांकि भाजपा का एक खेमा जरूर नाराज है लेकिन ज्यादातर कार्यकर्ता अब इस बात से संतुष्ट है कि भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता को ही चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- बसपा के बाद भाजपा में भी बेची जा रही टिकट, इतने लाख में लग रही है बोली

आशा शर्मा बहुत पहले से भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता रह चुकी हैं। यह नगर निगम में अपने वार्ड से पार्षद भी रह चुकी हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। बहरहाल अब समाजवादी पार्टी से महापौर पद के लिए राशि गर्ग और भारतीय जनता पार्टी से आशा शर्मा राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से कुसुम सिंह कांग्रेस पार्टी से डॉली शर्मा आम आदमी पार्टी से प्रगति त्यागी और शिवसेना से रानी पाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लेकिन अभी तक बसपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन फिलहाल की स्थिति में गाजियाबाद में होने वाले महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशा शर्मा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राशि गर्ग के बीच मुकाबला होता नजर आ रहा है।