1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेलर की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, घर पहुंची भाजपा महापौर ने कर दी बड़ी घोषणा

टेलर की बेटी ने जिले में टॉप कर सभी का नाम रोशन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 May 2018, 2:00 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद।यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा के परिणाम जिस तरह सामने आया उसमें गाजियाबाद को टॉप करने वाली एक टेलर की बेटी ऐश्वर्य गोले ने 88.4 प्रतिशत अंक हांसिल कर नाम रोशन किया है। जिसके बाद ऐश्वर्य गोले को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को ऐश्वर्य गोले को बधाई देने गाजियाबाद नगर निगम की महापौर भी पहुंची और ऐश्वर्य को आगे बढ़ने के लिए उसे आर्थिक मदद देने का वादा किया। उधर, ऐश्वर्य का कहना है कि यदि उसे आर्थिक मदद मिली तो वह आगे आईपीएस की परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनना चाहती है।

यह भी पढ़ें : OLX पर पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें ये बड़ी बात, नहीं तो पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

12वीं कक्षा में पढ़ने वाली ऐश्वर्या गोले विजयनगर राज्य बालिका विद्यालय की छात्रा है। ऐश्वर्या को लेने इस बार परीक्षा में 88.4 प्रतिशत यानी कुल 500/443 अंक हासिल करते हुए गाजियाबाद में टॉप किया है। बता दें कि ऐश्वर्या के पिता टेलरिंग का काम करते हैं। जिन्होंने कम आय होने के बाद भी अपने अथक प्रयासों के बावजूद ऐश्वर्या गोले की पढ़ाई सुचारू रखी थी। अब इतने अच्छे अंक पाने के बाद ऐश्वर्या का कहना है कि वह अपने माता-पिता कि भावनाओं को समझते हुए पढ़ाई करती हैं और वह उनका सपना जरूर साकार करने का प्रयास करेगी।

VIDEO : स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी, योगी सरकार ने दिया ये निर्देश

आपको बता दें कि विजयनगर इलाके में रहने वाले राजवीर सिंह की 4 बेटियां हैं और राजवीर पेशे से टेलरिंग का कार्य करते हैं। यूपी बोर्ड में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी चौथे नंबर की बेटी एश्वर्या ने 88.4 प्रतिशत अंक हांसिल कर जिले में टॉप किया है। राजवीर सिंह ने बताया कि वह टेलिंग का कार्य करते हैं और इससे ही यह अपने परिवार के भरण पोषण करते हैं। उनकी कुल 4 बेटियां हैं जिन पर उन्हें बेहद फक्र है क्योंकि उनकी बेटियां उन्हें उनके काम में भी पूरी मदद करने के बाद भी अपनी पढ़ाई करती हैं।

यह भी पढ़ें : आईपीएल बुकी के साथ कई दिन तक देहरादून में रही थी ये भाजपा नेत्री, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल

उन्होंने बताया कि ऐश्वर्य गोले उनकी चौथे नंबर की बेटी है। जिसने इस बार 12वीं कक्षा में यूपी बोर्ड से जिले में टॉप किया है। ऐश्वर्य से बड़ी तीन बेटियां और भी हैं जिन्होंने बड़ी लग्न से पढ़ाई करते हुए डिग्री हांसिल की है। जिस पर इन्हें बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें कितनी भी मेहनत क्यों ना करनी पड़े वह ऐश्वर्य की पढ़ाई सुचारू रखेंगे और उन्हें विश्वास है कि ऐश्वर्य निश्चित तौर पर एक दिन अपने मकसद में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि आज महापौर ने उनके घर पहुंच कर जिस तरह से ऐश्वर्या का हौसला बढ़ाया है और उन्हें ऐश्वर्या की आगे की पढ़ाई के बारे में सहायता देने की घोषणा की है।