क्या ड्रग कंट्रोलर को भी नहीं मिले आदेश
जानकारों का तर्क है कि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के आदेश जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंचे, लेकिन ड्रग कंट्रोलर के आदेश निश्चित तौर से ड्रग इंस्पेक्टरों तक पहुंचे होंगे। वहीं, जिला अस्पताल के जानकारों का तर्क है कि अब आदेश की प्रति सीधे नेट से मेल के माध्यम से भेजे जाने की व्यवस्था तय की गई है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के आदेश मेल पर भी भेजे जा सकते थे। मेल तो तत्काल उपलब्ध होती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि किन कारणों से ऐसी लापरवाही बरती जा रही है।