
भाजपा के इस नेता का दावा- केजरीवाल का भ्रष्टाचार दबोचा, जल्द एेसे लोगों को कराएंगे जेल यात्रा- देखें वीडियो
गाजियाबाद।चुनाव नजदीक आते ही सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी तरह से ताकत लगाई हुई है।नेता गली गली जाकर वोट मांग रह है।इसी कड़ी में गाजियाबाद लोकसभा प्रत्याशी वीके सिंह के चुनाव प्रचार वाेट की अपील करने के लिए बीजेपी नेता और दिल्ली बीजेपी अध्य्क्ष मनोज तिवारी खोड़ा पहुंचे।यहां उन्होंने लोगों से वीके सिंह को वोट देने की अपील की।इसके साथ आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला।इतना ही मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी कहते हुए कहा कि मोदी जी ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार को दबोच लिया है।जल्द ही एेसे लोगों की जेल की यात्रा होने वाली हैं।
मंच पर लोगों की फरमाइश पर गाया गाना
जनरल वीके सिंह के प्रसार के लिए खोड़ा पहुंचे मनोज तिवारी ने मंच पर खड़े होकर लोगों से बीजेपी उम्मीदवार को जीताने की अपील की। इतना ही नहीं उन्होंने वोटरों की फरमाइश पर मंच से गानों की धुनों को गाया। इस दौरान मनोज तिवारी को सुनने के लिए पूर्वांचल के लोगों की बड़ी भीड़ मौके पर पहुंची। उधर मनोज तिवारी ने मौजूद लोगों से अपील की है कि इस बार हर हाल में मोदी सरकार बननी चाहिए। इसके लिए आपका एक एक मत बहुमत के लिए कीमती है।
मंच से कांग्रेस आैर गठबंधन पर साधा निशाना
कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ देश के यशस्वी एवं ईमानदार सच्चे देशभक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल उन्हें हटाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही गठबंधन और कांग्रेस कुछ भी प्रयास करें। लेकिन इस बार भी देश की जनता पूरी तरह नरेंद्र मोदी के साथ हैं और आपका एक-एक वोट सीधे नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का काम करेगा।
Updated on:
3 Apr 2019, 2:50 PM IST
Published on:
3 Apr 2019, 2:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.