30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी को साधने के लिए गाजियाबाद पहुंचे बीजेपी के दिग्गज,सांसद ने कहीं ये बात

भाजपा महिला प्रकोष्ठ के तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद वीके सिंह समेत कई दिग्गज नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 Apr 2018, 4:10 PM IST

vk singh photo

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जमीन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया। आज गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज में महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज शामिल हो रहे है। आज केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद वीके सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने इसका शुभारंभ किया । सांसद वीके सिंह और मंत्री रामलला ने इस दौरान विपक्षी दलों पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे यहां पर महिलाओं का सम्मान किया जाता है। बाकि राजनीतिक लोगों को इससे सीख लेने की जरूरत है।

आरकेजीआईटी क़ॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय महिला प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में सांसद और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल मौजूद रहे। उन्होने विधिवत तरीके से दीप जलाकर इसकी शुरूआत की। महिला प्रकोष्ठ के इस प्रशिक्षण में कुल 14 सत्रों में विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। कल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई पदाधिकारी प्रशिक्षण में शिरकत करेंगे।

आज उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने किया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी सुभप्रीत कौर, दुर्गावती, पुंदेश्वरी, उप्र की अध्यक्ष दर्शना सिंह समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सांसद वीके सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है। पार्टी की अहम जिम्मेदारी महिला नेत्रियों के पास में है। विरोधी लोगों को सम्मान की असली भावनाओं की सीख भाजपा से लेनी चाहिए। आज जनता को बहला कर माहौल खऱाब करने की कोशिश की जाती है। जबकि वास्तविकता में लोगों को समझने की जरूरत है कि महिलाएं देश के विकास में अहम रोल अदा करती है। यूपी का बदलाव हो रहा है आने वाले कुछ समय में लोगों को इसका एहसास होना शुरू हो जाएगा।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बताया कि तीन दिन के प्रशिक्षण वर्ग में देशभर की भाजपा की महिला सांसद,भाजपा शासित राज्यों की मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रदेशों की अध्यक्ष व महामंत्री आदि समेत 200 से अधिक डेलीगेट्स प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेंगी। राहटकर के मुताबिक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में तीस प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के बाद प्रदेश स्तर और फिर जिलास्तर से मंडलस्तर के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह कार्य दिवाली के आसपास तक पूरा होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के मामलों में केंद्र सरकार पूरी तरह चिंतित है