हालांकि, गोली चलाने वाले राहुल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है । उससे खनन माफियाओं के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। खनन माफियाओं की मशीनें और ट्रक और नाव भी मौके पर ही खड़ी हुई है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस वक्त भाजपा विधायक छापा मारने गए, उसके बाद से अब तक वह वहीं मौजूद हैं। खनन माफियाओं और इन से मिलीभगत कर खनन कराने वाले भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर वह अपने कुछ साथियों के साथ धरने पर भी बैठ गए हैं।