गौरतलब है कि जनरल वीके सिंह ने इससे पहले भी एक ऐप लॉन्च किया था। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह ने बताया कि पहले जो ऐप लॉन्च किए थे, उनमें कुछ कमियां रह गई थी, जिसको देखते हुए सोमवार को सांसद हेल्प लाइन शुरू किया गया है। सांसद ऐप लॉन्च के वक्त जनरल वीके सिंह के साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और गाजियाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी के अलावा गाजियाबाद जिले के सभी भाजपा विधायक भी मौजूद थे। इनके अलावा भारी संख्या में इलाके के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।