29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गाजियाबाद में चला पॉलिथिन मुक्त

20 हजार से अधिक लोग और 200 से अधिक संस्थानों ने दिखाई भागीदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Sahu

•

Updated: 12 May 2016, 3:42 PM IST

swach bharat abhiyan

swach bharat abhiyan

गाजियाबाद
। नगर निगम के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहली बार बड़े स्तर पर पॉलीथिन मुक्त गाजियाबाद अभियान चलाया गया। जिसमें पूरे शहर में 20 हजार से अधिक लोग और 200 से अधिक संस्थानों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। दर्जनभर स्कूलों के छात्र-छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को पिन्नी के इस्तेमाल को रोकने के लिए जागरूक किया। वहीं राजनीतिक पार्टीयों ने भी इस अभियान में बढ़ चढकर हिस्सा लेते हुए सड़कों से पिन्नी को एकत्रित करके लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पाठ पढाया।


तो इस कारण स्मार्ट सिटी में शामिल हो जाएगा गाजियाबाद

भाजपा मेयर आशु वर्मा ने हाल ही में गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए सुझाव मांगे थे। सुझाव में लोगों ने स्वच्छता और पॉलिथिन के इस्तेमाल को रोकने के लिए ध्यान देने की बात कही थी। इस पर आज मेयर के द्वारा व्यापक स्तर पर सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर पॉलिथिन मुक्त गाजियाबाद अभियान चलाया गया। इसके तहत कूड़े को डस्टबिन या निर्धारित स्थान पर डालने, खुले में कूड़ा न जलाने पर, प्रमुख चौराहों ,डिवाइडर, फुटपाथों ,पर पोस्टर बैनर ना लगाने अनावश्यक जल ना बहाने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाये व पेड़ो के संरक्षण पर काम किए जाने के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।


भाजपाईयों ने भी एकत्रित किया कूडा


भाजपा वरिष्ठ नेता मंयक गोयल की अगुवाई में गुरुदारा बजरिया से लेकर घंटाघर, हनुमान मंदिर चौपला तक अभियान चलाया गया। नेताओं ने कूडा एकत्रित करके लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सरदार एसपी सिंह, सरदार जौली सिंह, दर्शन सिंह, अंकुर अग्रवाल, यश पाराशर, अरूण जैन,राजीव शर्मा, अजय कालरा आदि मौजूद रहे।


पार्षद और सफाई कर्मचारी ने भी की भागेदारी


निगम पार्षद राजेन्द्र तितोरिया ने निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ में मिलकर हापुड फाटक से मालीवाड़ा चौक होते हुए संतोष अस्पताल तक अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदित मोहन, हरिप्रकाश , सुशील गौतम, ओमप्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे।