1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैराना वेस्ट यूपी को साधने के लिए मैदान में उतरेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्य़क्ष, 22 को आएंगे गाजियाबाद

महिला मोर्चा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में रक्षा मंत्री निर्मला सीतामरण समेत कई बडे नेता होगें शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Apr 2018, 9:24 PM IST

amit shah

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के आने में अभी काफी समय बाकि है, लेकिन राजीनितक पार्टियों ने अभी से इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। वेस्ट यूपी में खोए अस्तित्व को दोबारा से पाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल पार्टी तीन मई को पदेशभर के बिजलीघरों पर घेराव करके अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने रालोद के प्लान पर पानी फेर दिया है। दरअसल वेस्ट और कैराना को साधने के लिए महिला मोर्चा के प्रशिक्षण कार्यक्रम बहाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद मैदान में उतरेगें। गाजियाबाद में होने वाले कार्यक्रम के अंतिम दिन शाह भी इसमें शामिल होगें।

भारतीय जनता पार्टी की तऱफ से गाजियाबाद में तीन दिवसीय महिला मोर्चा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तीनों दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता गाजियाबाद का रूख करेंगे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगी। 20 अप्रैल यानि कल से महिला मोर्चा का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा और 22 अप्रैल तक चलेगा।

महिलाओं की भूमिका को लेकर होगी चर्चा
महिला मोर्चा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर आज आरकेजीआईटी कॉलेज में पार्टी द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करने में महिलाओं की भूमिका, सरकार द्वारा देश की आर्थिक नीति में बदलाव और उसके प्रभाव, महिलाओं की क्षमता, उनके कानूनी अधिकार समेत पार्टी के इतिहास से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

ये बड़े नेता रहेगें मौजूद
प्रशिक्षण में देश भर से करीब 200 डेलीगेटस भी शमिल होंगे। 3दिवसीय इस आयोजन में कुल 14 सत्र होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, मुरलीधर राव, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश चन्द शर्मा व विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह करेंगे। पहले दिन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन कैलाश विजयवर्गीय और भूपेन्द्र यादव मौजूद रहेंगे और आखिर दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे।