31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा के बाद भाजपा में भी बेची जा रही टिकट, इतने लाख में लग रही है बोली

दावा करने वाले ने कहा- वक्त आने पर भाजपा के उस कार्यकर्ता का खुलासा भी करूंगा, जिसने टिकट के लिए लाखों की डिमांड की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 5 Nov 2017, 4:08 PM IST

BJP ticket

BJP ticket

गजियाबाद. यूपी नगर निकाय चुनाव के नामांकन की चल रही प्रक्रिया के बीच शनिवार को वार्ड 18 के तहत आने वाले रजापुर ब्लाक के महेंद्र चौधरी ने खुला आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट वितरण के नाम पर भारतीय जनता पार्टी में 25 और बहुजन समाज पार्टी में टिकट वितरण का रेट 5 लाख रुपए चल रहा है।

यह भी पढ़ें- भाजपा को इस बार उसका ही कद्दावर नेता देगा चुनौती

महेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि वह खुद सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी पत्नी मधु चौधरी का BJP से टिकट सुनिश्चित कराने के लिए संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया था। जिसेक बदले में 25 लाख रुपए की मांग की गई। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी BSP में संपर्क किया तो टिकट के बदले में पांच लाख रुपए मांगे गए।

यह भी पढ़ें- घोड़े को शराब पिलाकर उसके साथ किया गया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

निगम के बालिका विद्यालय परिसर में मीडिया के सवालों के जबाव में उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी के जिस व्यक्ति के द्वारा पैसे की मांग की गई वह संगठन से जुड़ा हुआ है। वक्त आने पर इस व्यक्ति के नाम का खुलासा किया जाएगा। निगम के बालिका विद्दालय पर पत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने के लिए नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे थे। जिला प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की साढे छह सौ वोट जुड़वाने का लिखित में आग्रह किया गया। इसके अलावा साढे़ ग्यारह सौ वोट कटवाने की भी अपील की थी, लेकिन सुनवाई नहींे हुई। पूरे मामले को लेकर वह विधायक अजित त्यागी से भी मिले लेकिन दूर तक सुनवाई नहीं हुई।

इंजीनियर नोएडा में और Credit Card से शॉपिंग हो गई अमेरिका सहित इन देशों में

Video:औरत ही बनी औरत की दुश्मन, 9 माह की गर्भवती को लाठी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट