हापुड़। डग्गामार बसों के चालकों की लापरवाही के आए दिन हादसे होते रहते हैं लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा इनपर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। जिसका खामियाजा इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के स्याना रोड पर मंगलवार रात हुआ जिसमें एक डग्गामार बस में आग लगने से बस में सवार 1 युवक जिंदा जल गया, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।