इसके अलावा मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भी लाजपत राय कॉलेज की जमीन पर IMT बनने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करने के लिए चार सदस्य कमेटी का गठन कर दिया है। यूनिवसिर्टी ने इस कमेटी में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, विश्वविद्यालय सहायक कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. बीके त्यागी और डीएन कॉलेज मेरठ के पूर्व प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल को शामिल किया है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की जांच में जमीन पर अवैध कब्जा होने की पुष्टि हो चुकी है।