25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE RESULT 2019: 12वीं में टॉप करने वाली छात्रा को इस सब्जेक्ट में मिल जाता 1 और नंबर तो टूट जाता रिकॉर्ड

-गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं -12वीं का रिजल्ट गुरुवार दोपहर को अचानक जारी हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 May 2019, 3:46 PM IST

hanshika

CBSE RESULT 2019: 12वीं में टॉप करने वाली छात्रा को इस सब्जेक्ट में मिल जाता 1 और नंबर तो टूट जाता रिकॉर्ड

गाजियाबाद। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम गुरुवार को अचानक घोषित कर दिए। जिसमें गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें : 12वीं कक्षा में गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की टॉपर लड़कियों ने हासिल किए इतने अंक

गाजियाबाद के डीपीएस स्कूल में पढ़ने वाली हंसिका शुक्ला ने इस वर्ष 12वीं कक्षा में टॉप कर अपने परिवार के साथ ही जनपद का भी नाम रोशन किया है। रिजल्ट देखने के बाद से ही परिवारवालों व स्कूल प्रशासन में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें : CBSE ने घोषित किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला ने किया टाॅप, यहां देखें नतीजे-

हंसिका के स्कूल की टीचर अभिलाशा ने बताया कि हंसिका शुक्ला ह्यूमैनिटीज की छात्रा है और वह बहुत ही डिसिप्लेंट है। उन्होंने देश में टॉप किया है। हमें उन पर नाज है और हंसिका के भविष्य के लिए दुआ करते हैं। हंसिका को अंग्रेजी छोड़कर सभी विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल हुए हैं। वहीं अंग्रेजी में 99 अंक आए हैं।

आईआरएस अधिकारी बनना चाहती है हंसिका

टॉपर हंसिका का कहना है कि मैं अपने रिजल्ट से बहुत खुश हूं। इसका श्रेय मैं अपने पेरेंट्स, टीचर्स और स्कूल को देना चाहती हूं। मैं सभी को यह कहना चाहती हैं कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अपने में विश्वास रखें और शेड्यूल को फोलो करें व टीचर्स की बात सुनें। हंसिका का कहना है कि उनका सपना आईआरएस अधिकारी बनना है। इसके लिए वह यूपीएसई की तैयारी करेंगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग