शनिवार काे पूरे देश-भर में ईद का त्यौहार मनाया गया। इस बार कोविड-19 को गंभीरता काे देखते हुए सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। लाेगों ने घर पर ही रहकर ईद उल-अजहा की नमाज अदा की और अपनी -अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुर्बानी दी। गाजियाबाद के लोनी में विधायक नंद किशोर गुर्जर ने स्थानीय लोगों से अपील की थी कि कोरोना काल में सभी ईद उल अजहा की नमाज अपने घरों में अदा करें।