19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / नोएडा के इस बड़े घोटालेबाज की पत्नी पर भी CBI कोर्ट ने कसा शिकंजा

नोएडा के इस बड़े घोटालेबाज की पत्नी पर भी CBI कोर्ट ने कसा शिकंजा

नोएडा टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता सिंह की मुश्किलें बढ़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 14 Oct 2018, 7:03 PM IST

yadav singh

नोएडा के इस बड़े घोटालेबाज की पत्नी पर भी CBI कोर्ट ने कसा शिकंजा

गाजियाबाद. सीबीआई की विशेष अदालत में नोएडा टेंडर घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता सिंह पर आरोप तय कर दिए गए। इससे पहले कुसुमलता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी आरोप तय हो चुके हैं। गाजियाबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में यादव सिंह और उसके बेटे सन्नी सिंह को भी जेल से पेश किया गया। इस दौरान जमानत पर रिहा यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता सिंह, उनकी दोनों बेटियां गरिमा भूषण, करुणा सिंह और पुत्रवधु श्रेष्ठा सिंह भी कोर्ट में पेश हुई। इस दौरान सीबीआई की विशेष अदालत में पहले टेंडर घोटाले के मामले में कुसुमलता सिंह के आरोप पत्र पर बहस हुई। लोक अभियोजक ने सीबीआई की विशेष अदालत को बताया कि आरोप पत्र में कुसुमलता पर पति यादव सिंह को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से मिले 50 लाख रुपये को ठिकाने लगाने का गंभीर आरोप है। इसके बाद बचाव पक्ष के वकील ने लोक अभियोजक के आरोपों को गलत बताया। दोनों पक्ष को सुनने के बाद विशेष अदालत ने कुसुमलता पर आरोप तय करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें- पति ने घर में अपनी पत्नी के साथ कर दिया यह काम, पड़ोसियों ने खोला दरवाजा तो निगल गई चींख

यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 अक्टूबर की तारीख तय की है। हालांकि, सीबीआई की विशेष अदालत ने कुसुमलता की नोएडा और आगरा की दो संपतियों को रिलीज करने के आदेश देते हुए सीबीआई से रिपोर्ट तलब की। वहीं, टेंडर घोटाले में नोएडा के पूर्व जेई देवीराम आर्या और कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक प्रदीप गर्ग हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने उनको हाजिर माफी दे दी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता सिंह को गिरफ्तारी से रोक में 30 दिन की और राहत मिली है। उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए उनके वकीलों ने इसके लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।