वहीं, मनोचिकित्सक आर चंद्रा ने बताया कि इतनी छोटी उम्र में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की वजह मोबाइल, इंटरनेट, टेलीविजन और सोशल साइट्स है। इसके अलावा बच्चे का अकेलापन भी इस तरह की घटनाओं को करने के लिए उसे उत्साहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल इंटरनेट टेलीविजन और सोशल साइट पर बच्चा यदि अकेलेपन में इसका इस्तेमाल करता है तो जो गलत चीजें होती है। उसकी तरफ ज्यादा आकर्षित होता है, क्योंकि उसमें जो दिखाया जाता है। बच्चे अकेलेपन में उसी को अपने जीवन में उतार लेने का प्रयास करते हैं । इसी कारण बच्चे गलत दिशा चुन लेते हैं । इसमें सबसे बड़ी गलती बच्चों के परिजनों की भी है, क्योंकि इस युग में अपने बच्चों को लोग मोबाइल, इंटरनेट ,टेलीविजन की सुविधा जरूर देते हैं, लेकिन उसे यह नहीं पढ़ पाते कि आखिर बच्चा किस दिशा में जा रहा है।