
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘हिंदुओं का शेर’ वाले नारे से किया। करहेड़ा पुल के पास एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।