
इस बड़े नेता ने कहा- देश को नहीं बांटने देंगे
गाजियाबाद। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसकी के तहत गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर माहौल कराभ करने और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आपकी परेशानी आपकी समस्याओं से कोई हमदर्दी नहीं होती है लोग विकास के नाम पर वोट मांगते हैं धर्म को बीच में लाते हैं कभी इस्लाम तो कभी राम के नाम पर वोट मांगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा वह मुस्लिम होकर हिंदू के वोट से जीतना चाहते हैं।
Updated on:
2 Apr 2019, 2:36 PM IST
Published on:
2 Apr 2019, 2:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.