गाजियाबाद। हाल ही में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग को लेकर गौतमबुद्ध नगर एसएसपी और डीएम के बीच विवाद का मामला सामने आया था। विवाद बढ़ने के बाद योगी सरकार ने मामले में संज्ञान लिया और जिले में सामंजस्य बिठा कर कार्य कारने की सलाह दी थी। लेकिन बावजूद इसके अधिकारियों के बीच ठकराव देखने को मिल रहा है। ताजा मामला गाजियाबाद से है जहां एसपी वैभव कृष्ण और डीएम रितु माहेश्वरी के बीच ठन गई है। बात यहां तक बढ गई है कि विवाद लखनऊ तक पहुंच गया। एसएसपी ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर खुद के ट्रांसफर की बात कह दी है।