इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 121 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जनपद में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 से ऊपर हो चुकी है। इनमें से 539 लोगों को उपचार के बाद डिस्चार्ज भी किया जा चुका है और कोविड-19 संक्रमण के कारण 49 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, अन्य उपचार जारी है।