आरोपी ने बताया कि पहले उसने टॉफी दिलाने के बहाने नाबालिग बहन को अगवा किया और जंगल की ओर ले गया।उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन यह राज ना खुल जाए इसलिए उसने नाबालिग की गला दबाकर वहीं पर हत्या कर दी। इतना ही नहीं गन्ने के खेत में ही नाबालिक के शव को दबा दिया गया। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां पर बच्ची के शव को दफम किया गया था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत में दबे बच्ची के शव को बरामद किया। पुलिस को बच्ची के कुछ अंग और कंकाल बरामद हुए हैं। उधर बच्ची के परिजनों ने भी बच्ची के कपड़े और चप्पल की पहचान कर ली है।