गाजियाबाद जिले में पिछले कुछ समय से लगातार आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें तो जिले में एक के बाद एक लूट की कई वारदात हुई है। जिले में कमिश्नरेट लागू होने के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के बड़े बड़े दावे किए गए थे जिले में कमिश्नरी लागू होने के बाद लगा था कि यहां अब पुलिस फोर्स में बढ़ोतरी होगी।