28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / यूपी के इस शहर में दबंगों ने खुलेआम जेसीबी से एक मकान को कर दिया ध्वस्त

यूपी के इस शहर में दबंगों ने खुलेआम जेसीबी से एक मकान को कर दिया ध्वस्त

पुलिस ने मकान ध्वस्त करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 Jan 2020, 6:19 PM IST

crime.png

गाजियाबाद. थाना लोनी टोनिका सिटी इलाके के गांव अमरोहा में देर रात कुछ दबंगों ने जेसीबी लगाकर एक मकान को ध्वस्त कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिस वक्त यह मकान गिराया गया, उस वक्त वहां बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग मौजूद थे। जिनके द्वारा विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों को पीटा गया और जमकर फायरिंग भी की गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित परिवार द्वारा इसकी शिकायत थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस से की गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- आलू और प्याज के दाम में आई बड़ी गिरावट, अब मात्र इतने रुपए किलो हुआ भाव
उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए लोनी के क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे ने बताया कि गांव अमरौला के रहने वाले विजेंदर नामक शख्स ने थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दबंगों ने देर रात करीब डेढ़ बजे कुछ हथियारबन्द दबंगों ने एक मकान को जेसीबी ने गिरा दिया। सूचना के आधार पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी लोग वहां से फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें 4 लोगों के नाम उजागर करते हुए करीब 15 से 16 अज्ञात लोगों के नाम लिखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: CAA पर जारी विरोध के बीच स्वामी विवेकानंद का भाषण हुआ वायरल, स्पीच सुनकर आप भी करेंगे तारीफ
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इनका गांव के ही लोगों के साथ कुछ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह सब किया गया है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि पूरी घटना वहां लगे सी सी टी वी कैमरे मे कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनमें से एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।