गाजियाबाद । दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंगलवार को बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार दो लूट की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। जहां एक तरफ लोनी इलाके में एक दूध व्यापारी से बदमाशों ने 181000 की लूट को अंजाम दिया। पुलिस अभी इस लूट के लुटेरों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई रही थी, तो वहीं साहिबाबाद इलाके में यूपी बॉर्डर पर एक फाइनेंसर के ऑफिस में हथियार से लैस बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश आसानी से फरार हो गये। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।