8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: घर में शख्स को बंधक बनाकर इतने पशुआें को लूटकर फरार हुए बदमाश, कीमत जानकर दंग रह गये लोग

पशुपालक को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 18 Dec 2018, 2:10 PM IST

DEMO PIC

घर में शख्स को बंधक बनाकर इतने पशुआें को लूटकर फरार हुए बदमाश, कीमत जानकर दंग रह गये लोग

गाजियाबाद।गाजियाबाद में बदमाश बेखौफ होकर जनपद में कहीं ना कहीं एक नई वारदात को अंजाम देने में जुटे हैं।जिसके चलते देर रात थाना साहिबाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी तुलसी निकेतन क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी भोपुरा में हथियारबंद 8 बदमाशों ने एक पशु पालक को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर उसकी 5 भैंसे लूट ली।इनी भैसों की कीमत लाखों रुपये में है।इतना ही नहीं इस वारदात से पशुपालक भयभीत हैं।वहीं लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

रखवाली के लिए सोया हुआ था युवक

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में स्थित डिफेंस कॉलोनी बी 7 में राकेश नामक पशुपालक भैंसे पालकर अपने परिवार का लालन पालन करता है।उनके पास दर्जन से भी ज्यादा भैंस है। सोमवार की रात वह अपने घर में भैंसों के तबेले के पास ही सोया हुआ था।तभी भैंसों के बाड़े में दीवार फांद कर आए 8 सशस्त्र बदमाशों ने उसको हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।इतना ही नहीं पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।देखते ही देखते बदमाश उसकी 5 भैंस साथ लेकर आए वाहन में लेकर बिठाकर फरार हो गये।वहीं इन भैंस की कीमत लाखों रुपये बतार्इ जा रही है।बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह राकेश ने अपने को बंधन मुक्त किया और शोर मचा के अपने घर वालों तथा आसपास लोगों को बताया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष साहिबाबाद और सीओ बाॅर्डर मौके पर पहुंचे।उन्होंने पशुपालक को कार्रवाई का भरोसा दिया है।लेकिन भैंसों का अभी तक कुछ पता नहीं चला।लोगों का कहना है यह कोई आजम खान की भैंस नहीं है।जो पुलिस तलाश देगी।