इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डॉ. बृजपाल त्यागी ने बताया कि उन्होंने एक एनजीओ भी बनाई हुई है। इसमें तमाम लोग इस कार्य के लिए डोनेशन भी देते हैं और शुरू से ही डॉक्टर त्यागी चैरिटेबल के तहत कम पैसों में ही लोगों के कान के ऑपरेशन करते आए हैं। उन्होंने बताया कि कान के ऑपरेशन में आमतौर पर 10 से 1200000 रुपए खर्च आता है। लेकिन जो पद्धति डॉक्टर त्यागी ने इजाद की है, उसमें बहुत कम खर्च आता है और गरीब लोगों का ध्यान रखते हुए हाल में ही उन्होंने 100 ऑपरेशन किए जाने का फैसला किया है। फिलहाल, यह ऑपरेशन 7 अप्रैल से शुरू किए गए थे और अभी तक 74 सफल ऑपरेशन कर चुके हैं । जल्द ही पूरे 100 ऑपरेशन कर दिए जाएंगे, जो की पूरी तरह मुफ्त किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि गाजियाबाद की पोस्ट कॉलोनी आरडीसी में फिलहाल यह ऑपरेशन चल रहे हैं । इसके अलावा डॉक्टर त्यागी का कहना है कि वह अन्य डॉक्टर से भी मुलाकात करेंगे, जो कान का ऑपरेशन करते हैं और उन्हें भी इस तरह की तकनीक को अपनाए जाने की सलाह देंगे।