28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों किसानों का जत्था पहुंचा गाजियाबाद, प्रशासन में मचा हड़कंप

स्कूल-कॉलेज भी किए गए बंद
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 1 Oct 2018, 2:45 PM IST

Farmers rally

हजारों किसानों का जत्था पहुंचा गाजियाबाद, प्रशासन में मचा हड़कंप

गाजियाबाद. किसानों की समस्याओं के प्रति उपेक्षापूर्ण नीतियों के विरोध में हरिद्वार से शुरू की गई किसान क्रांति यात्रा मुरादनगर से चलकर सोमवार को गाजियाबाद शहर की तरफ बढ़ गई है। हजारों की संख्या में किसान टैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर चल रहे हैं। इनके साथ पैदल चलने वालों की संख्या भी हजारो में हैं। मेरठ-दिल्ली हाइवे पर किसानों की भारी भीड़ दिखाई दी । किसान सरकार विरोधी और किसान एकता को लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने भारी सुरक्षा इंतजाम किये हैं । किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं। हालांकि, कई सड़कों पर रूट डायवर्जन भी किया हुआ है, लेकिन अब भी कई सड़कों पर भीषण जाम लगा हुआ है। हालांकि, किसी को कोई परेशानी न हो, इसलिए भारी पुलिस फोर्स इन किसानों के साथ चल रहा। यहां किसानों की यात्रा का पड़ाव गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में प्रस्तावित है, जहां किसान सोमवार को रुककर मंगलवार को दिल्ली के लिए कूच करेंगे । कमला नेहरू नगर में रुक रहे इन सभी किसानों को खाना खाने के लिए किसान यूनियन ने करीब 200 हलवाई लगाए हैं। वहीं, पीने के पानी की व्यवस्था के लिए करीब 50 टैंकर भी यहां पर मौजूद है।

यह भी पढ़ेंः RLD मुखिया चौधरी अजीत सिंह के नाम पर ट्विटर अकाउंट से किसान विरोधी पोस्ट से मचा बवाल

सरकार की नीति के विरोध में सड़क पर उतरे हैं किसान

सड़क पर उतरे किसानों का आरोप है कि आजादी के बाद से सभी सरकारों ने किसानों को सिर्फ ठगने का काम किया है। इनका आरोप है कि मोदी सरकार ने भी वादे पूरे नहीं किए। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भी प्रशासन ने मेरठ रोड समेत यात्रा वाले रूट के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से हाइवे पर रूट डायवर्जन करने के बावजूद जाम की स्थिति बनी हुई है। इन्हीं हालात को देखते हुए भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेरठ रोड पर पड़ने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को प्रशासन ने एतियातन बन्द करवा दिया है ।

यह भी पढ़ें- गन्ना किसानों को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने कि ऐसी घोषणाएं, सुनकर चौंक जाएंगे आप

आर-पार की लड़ाई के मूड में किसान

भारतीय किसान यूनियन की ओर से निकाली जा रही किसान क्रांति यात्रा सुबह मुरादनगर के हंस इंटर कॉलेज से चली, जहां किसानों ने रात में ठहरे थे । खबर लिखते वक्त किसानों की रैली गाजियाबाद के मोरटा इलाके से गुजर रही थी। करीब पांच किलोमीटर लम्बी इस किसान यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों पर किसान सवार हैं । किसान यूनियन के नेता गौरव टिकैत ने कहा कि देश की आजादी के बाद बनी सभी सरकारों ने किसानों के साथ छल करने का काम किया है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भी पूर्व सरकारों की तरह किसान की उपेक्षा कर रही है। किसानों के पक्ष में दावे तो किए जाते हैं, लेकिन काम नहीं होते हैं । उन्होंने कहा कि इस बार किसान आरपार की लड़ाई की मूड में है।

यह भी पढ़ेंः चुनाव से पहले मोदी सरकार को लगा बड़ा झटका, सरकारी जुमले से परेशान इस संगठन ने किया ये बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि किसान घाट दिल्ली के लिए यह काफिला हरिद्वार से निकला था। हजारों किसान इस यात्रा में शामिल हैं । किसानों के टैक्टर ट्रॉली पर 10 साल से पुराने पर रोक, किसानों की कर्ज माफी और स्वामी रंगनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने जैसी इनकी मुख्य मांगे हैं। किसानों के अनुसार मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। किसानों का पिछले वर्ष का गन्ना पेमेंट अभी तक नहीं हुआ और न ही सरकारों ने किसी शुगर मिल अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। इसके अलावा डीजल लगातार बढ़ रहे दाम के खिला शांतिदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर दिल्ली पहुंचकर अहिंसावादी तरीके से भुखमरी के शिकार किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान गौरव टिकैत ने चेताया कि किसान इस लड़ाई को महीनों तक लड़ने के मूड में निकले हैं। इसके साथ ही किसानों ने मांगे नहीं माने जाने पर दिल्ली में डेरा डाल कर बैठने का ऐलान किया है। रैली में कई किलोमीटर लंबा किसानों का हुजूम है, जो गाजियाबाद शहर की तरफ बढ़ रहा है । रास्ते के कई इलाकों के किसान भी इनके समर्थन में शामिल हो रहे हैं ।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग