2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पिता अपनी बेटी से कर रहा था दुष्कर्म और कहता था…

पिछले दो महीने से युवक अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Apr 2018, 6:10 PM IST

rape victim

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक बार फिर बाप और बेटी के रिश्ते तार-तार हो गए। यहां एक कलयुगी बाप ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता का आरोप है कि पिछले काफी समय से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब उसने परेशान होकर अपने पिता की करतूत के बारे में अपनी एक सहेली को दी जिसके बाद उसकी मौसी को इसके बारे में पता लगा और यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि एक पिता के बेटी को विदा करने के अरमान नहीं हुए पूरे!

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने एक महिला के साथ दूसरी शादी की थी। महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी और उसकी एक 13 वर्षीय बेटी थी। जो कि महिला के साथ ही रहती थी। दूसरी शादी के बाद सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन कुछ दिन बाद ही लड़की के दूसरे पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी पिता उसे पिछले 2 महीने से अपनी हवस का शिकार बना रहा था और किसी को इस बारे में बताए जाने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। लेकिन जब बर्दाश्त से बाहर बात हो गई तो उसने अपनी एक मित्र को इसके बारे में बताया तो पीड़िता की मौसी को इस मामले की पूरी जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस की इस योजना से हर महीने मिलेंगे 5500₹,ऐसे उठा सकते हैं लाभ

जिसके बाद पीड़िता की मौसी ने लोनी थाना मैं आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए लड़की का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

इस पूरे मामले में पीड़ित लड़की की मौसी ने बताया की जब पीड़ित लड़की 12 वर्ष की थी। उसका पिता की मृत्यु हो गई थी । उसके बाद आरोपी के साथ पीड़िता की मां की शादी हो गई। लोकिन कुछ दिन बाद से आरोपी उस पर गलत नजर रखता था और दो माह पहले उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चुप रहने पर जोर देता रहा। इस बारे में किसी को बताए जाने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर लगातर दुष्कर्म कर रहा था। एक दिन उसने सारी घटना अपनी दोस्त को बताई तब उनकी जानकारी में यह सारा मामला आया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर से महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे एम्स , तैयार हुआ ऐसा बेहतरीन रोड

एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि इस तरह का मामला प्रकाश में आया है। एक 13 वर्षीय लड़की की मौसी द्वारा थाना लोनी में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।